रांची में 1.5 करोड़ के गबन के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये गबन के फरार आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम विजय प्रसाद अम्बष्ट है, जो वर्ष 2010 से फरार चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि विजय प्रसाद अंबष्ट सदर प्रखंड कार्यालय में प्रधान सहायक के रूप में कार्यरत थे।

इसी अवधि में इनके द्वारा उक्त राशि का गबन किया गया था। एसपी राकेश रंजन को मिले गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को रांची के लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी लालपुर इलाके से की गई है।

Share This Article