हंसमुख व्यक्ति के साथ-साथ भाई समान मित्र खो दिया: सुबोधकांत सहाय

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यसभा के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज हमने एक मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्ति के साथ-साथ भाई समान मित्र खो दिया।

उन्होंने बुधवार को कहा कि पटेल के निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि यह विश्वास नहीं होता कि अहमद भाई अब हमारे बीच नहीं है अब उनकी स्मृतियां ही रह जाएगी।

सहाय ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई इस जीवन में नहीं पायेगी। आज सुबह में ही सहाय अंतिम संस्कार शामिल होने अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां वो पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे।

अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, पूर्व प्रवक्ता राकेश सिन्हा, रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह आदि शामिल हैं।

Share This Article