लोहरदगा में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महार्पव संपन्न

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला में लोकआस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। विभिन्न जलाशयों में छठव्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और मंगल की कामना की।

सुबह से ही छठ घाटों में लोगों की भारी भीड़ उमडी थी। कंपकंपाती ठंड के बीच भीगे वस्त्रों में व्रती जलाशयों में हाथ जोड़े सूर्य देवता की प्रतीक्षा में थे। लोगों में गजब का उत्साह देखा गया।

जैसे जैसे आसमान में लालीमा बढती गई लोगों की खुशी भी बढती गई। भगवान भास्कर ने छठव्रतियों को साक्षात दर्शन देकर उनका व्रत पूरा किया।

भगवान भूवन भास्कर को अर्घ्य देने के लिए लोगों में होड मच गई। लोगों ने पूरी आस्था के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

Share This Article