Latest Newsविदेशचीन में आए भयंकर भूकंप ने ले ली 116 लोगों की जान,...

चीन में आए भयंकर भूकंप ने ले ली 116 लोगों की जान, रिक्टर स्केल पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

China Earthquake : चीन में सोमवार रात करीब 12 बजे आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई। पहले 111 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। Richter Scale पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) का कहना है कि तेज झटके लगते ही लोगों में दहशत फैल गई।

चीन के सरकारी अखबार Global Times के अनुसार

चीन के सरकारी अखबार Global Times के अनुसार, भूकंप से अब तक उत्तर पश्चिम चाइना के गांसु प्रांत में 105 और किंघई प्रांत में 11 लोगों की मौत हो गई। गांसु प्रांत में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। देश की ब्लू स्काई रेस्क्यू (Blue Sky Rescue) टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है।

अखबार के अनुसार, गांसु प्रांत के जिशिशान County में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद गांसु स्वास्थ्य विभाग ने 33 Ambulance और अन्य पेशेवर वाहनों के साथ-साथ 173 चिकित्सा कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा।

किंघई प्रांत ने प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाने के लिए 68 एम्बुलेंस और 40 से अधिक प्रांतीय और नगरपालिका विशेषज्ञों को भी भेजा। आज (मंगलवार) सुबह 6:30 बजे तक प्रभावित इलाके में 300 से ज्यादा घायलों का इलाज किया गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC ) ने भी तत्काल चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया बलों को भेजा है। भूकंप से किंघई प्रांत के हैडोंग में ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां इस वक्त न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे है। कड़ाके की ठंड के बीच राहत और बचाव अभियान चल रहा है। हैडोंग, जिशिशान काउंटी से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।

ग्लोबल टाइम्स (Global Times) के अनुसार इस भूकंप ने 2010 की याद ताजा कर दी है। 2010 में गांसु प्रांत में 6.6 की अधिकतम तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से 100 लोगों की जान चली गई थी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...