Latest Newsझारखंडबातचीत की आड़ में चीन फिर दे रहा धोखा

बातचीत की आड़ में चीन फिर दे रहा धोखा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: चीनी सेना ने भारत के साथ बातचीत की आड़ में अपने कब्जे वाले अक्साई चिन में बंकर और सड़कों का निर्माण तेज किया है। इसी तरह दौलत बेग ओल्डी और काराकोरम दर्रे के पास एक माह में भारी सैन्य जमावड़ा किया है।

इसीलिए चीन के साथ सैन्य वार्ताओं में एलएसी पर गतिरोध खत्म होने की बनी संभावनाओं के बावजूद भारत अपनी तरफ से कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता। सेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख लगातार देश की सीमाओं का दौरा करके परिचालन स्थितियों और सेना की तैनाती की समीक्षा कर रहे हैं।

चीन सीमा पर तैनात वायु योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को देश के पूर्वी हिस्सों में हवाई ठिकानों का दौरा करके लड़ाकू स्क्वाड्रन की परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने अपाचे हेलीकॉप्टर में उड़ान भरकर वायु सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। सैन्य वार्ताओं के जरिए निकट भविष्य में लद्दाख में हालात बदलने की संभावनाओं के बावजूद वायुसेना कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है।

इसीलिए वायुसेना मुखिया ने अपने वायु योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सीमाओं की यात्रा जारी रखी है। उन्होंने सैनिकों के वास्तविक मुद्दों और जमीनी हालात जानने के लिए सैनिकों के साथ बातचीत की। देश के पूर्वी हिस्सों में हवाई ठिकानों की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने अपाचे हेलीकॉप्टर में उड़ान भी भरी।

लद्दाख में एलएसी पर पिछले 6 माह से दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटाने और तनाव को घटाने के लिए भारत और चीन के बीच 9वें दौर की सैन्य वार्ता बहुत जल्‍द ही होने वाली है।

अब तक हुई वार्ताओं में दोनों देशों ने एक दूसरे को ‘सीक्रेट रोडमैप’ दिए हैं, जिन पर भारत-चीन का शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व मंथन कर रहा है। इस बीच बातचीत की आड़ में एक बार फिर चीन बडे़ धोखे की तैयारी कर रहा है।

चीन की सेना पीएलए ने अपने कब्‍जे वाले अक्‍साई चिन इलाके में पिछले 30 दिनों में बड़े पैमाने पर सैनिकों को तैनात किया है। यहां बहुत तेजी के साथ सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है।

यही नहीं चीन ने पैंगोंग झील के फिंगर 6 से 8 को जोड़ने वाली रोड को भी चौड़ा किया है ताकि किसी युद्धक कार्रवाई की सूरत में बहुत तेजी से चीनी सेना को भारतीय मोर्चे के पास तक पहुंचाया जा सके।

चीनी सेना की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिलता है कि वह अक्‍साई चिन में लंबे समय तक डटे रहने की तैयारी कर रही है। साथ ही भारत के साथ बातचीत के बाद भी उस पर दबाव बनाए रखना चाहती है।

पीएलए काराकोरम पास से 30 किमी. दूर समर लुंगपा और रेचिन ला के दक्षिण में स्थित माउंट साजूम में 10-10 बंकर बना रही है। इस बीच दौलत बेग ओल्‍डी से 70 किमी. पूर्व में स्थित किजिल जिलगा में चीन ने अपने सैनिकों की तैनाती भी बढ़ाई है।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...