रांची रेलवे स्टेशन पर चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, जानें क्या बताया युवाओं ने

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (CINI) झारखंड द्वारा राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, ऑटो और रिक्शा चालकों, दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान की शुरुआत नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद युवा सदस्य रागिनी, प्रेरणा, सुचिता, कुमुद, नीतू, अनिशा, रीमा, सलोनी और लक्ष्मी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की बुराइयों और उसके दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मिसिरगोंदा और मधुकम के युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। युवाओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर आधारित विशेष ‘सांप-सीढ़ी’ खेल का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। यह कार्यक्रम CINI के G-SAFE+ कार्यक्रम के तहत टेरे डेस होम्स (TDH) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोजेक्ट लीड एस. जे. संगीता, कम्युनिटी मोबिलाइज़र जैस्मीन पूर्ति तथा ILC फेसीलिटेटर आकांक्षा मिश्रा, गौरव कुमार और कनिका राजकमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान में चुटिया थाना का सहयोग रहा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।