भारत

Justice प्रसन्ना B वोराले के सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का नोटिफिकेशन जारी, केंद्र ने…

Supreme Court CJI DY Chandrachud : केंद्र सरकार ने कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ Justice प्रसन्ना B वराले को Supreme Court का जज नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राष्ट्रपति ने 24 जनवरी को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ Justice DY चंद्रचूड़ गुरुवार सुबह 10.30 बजे Justice प्रसन्ना बी वराले को शपथ दिलाएंगे। कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र की मुहर लग गयी है। कर्नाटक हाईकोर्ट के Justice प्रसन्ना बी वराले को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। Justice वराले सुप्रीम कोर्ट में तीसरे दलित जज होंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (CJI D Y चंद्रचूड़, Justice संजीव खन्ना, Justice B R गवई, Justice सूर्यकांत और Justice अनिरुद्ध बोस) ने 19 जनवरी को Justice वराले को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

वराले की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की क्षमता पूरी हो जाएगी। फिलहाल Supreme Court में Justice बी आर गवई और Justice CT रविकुमार दलित हैं। Justice गवई देश के चीफ Justice भी बनेंगे।

Justice वराले को 18 जुलाई, 2008 को बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था और 15 अक्टूबर, 2022 को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ Justice के रूप में पदोन्नत किया गया था। कॉलेजियम के अनुसार, Justice वराले ने बॉम्बे हाई कोर्ट के जज और कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ Justice के रूप में काफी अनुभव प्राप्त किया है।

वराले ने अगस्त 1985 में एक वकील के रूप में पेशे की शुरुआत की। अपने शुरुआती वर्षों के दौरान एडवोकेट एसएन लोया के अंडर में रहकर काम किया। 1992 तक औरंगाबाद में अम्बेडकर लॉ कॉलेज में व्याख्याता के रूप में भी काम किया है।

 

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker