सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों के अवधि विस्तार से संबंधित संलेख प्रारूप को दी मंजूरी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 की महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर घंटी आधारित संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के पैनल का अवधि विस्तार 31 मार्च 2021 तक करने संबंधी मंत्रिपरिषद के लिए संलेख प्रारूप पर अपना अनुमोदन दिया है।

शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए हुई है नियुक्ति

उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने एवं सकल नामांकन अनुपात दर में वृद्धि के लिए राज्य सरकार के संकल्प संख्या-516, दिनांक 2 मार्च 2017 द्वारा घंटी आधारित शिक्षकों को संविदा के आधार पर नियुक्ति की व्यवस्था की गई है।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु स्वीकृत रिक्त पदों पर घंटी आधारित संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के पैनल का अवधि विस्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

तत्संबंधी प्रस्ताव एवं संलेख प्रारूप पर मुख्यमंत्री ने अपना अनुमोदन दिया है।

Share This Article