सीएम हेमंत सोरेन ने सरना धर्म गुरु के इलाज के लिए दिए 2 लाख रुपये का चेक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा के बेहतर इलाज के लिए उनकी पत्नी फिरोज तिग्गा को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का चेक दिया।

बंधन तिग्गा का भेल्लोर में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, मुड़मा, मांडर, रांची के राजेश खलखो, कमले किस्पोट्टा, सुशीला उरांव और शिवराम उरांव मौजूद थे।

Share This Article