फादर्स डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को किया याद, कहा-उनके आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Remembers Father Shibu Soren : फादर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया और कहा कि उनके आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।

उन्होंने कहा कि पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहां जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उनके अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा-
तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।
मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।