
NEET Student Suicide : हैदराबाद में नीट की एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 19 वर्षीय लड़की मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही थी और शनिवार को उसने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

