
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सीतामढ़ी जिले के बखरी स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र (ब्रूड बैंक) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नव-निर्मित हैचरी में अंडा एवं मत्स्य बीज उत्पादन की प्रक्रिया तथा ब्रूड बैंक के तालाबों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर स्थानीय लाभुकों के बीच ऑक्सीजन युक्त बैग में स्पॉन का वितरण किया तथा विभिन्न विभागों की ओर से संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया।
साथ ही, जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ भी उपस्थित रहे।


