‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की बढ़ती लोकप्रियता से अभिजीत दीपके के माता-पिता चिंतित

कॉकरोच जनता पार्टी नाम की व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर परिवार में गिरफ्तारी की चिंता बढ़ गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय होने के मद्देनजर इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता को यह डर सताने लगा है कि उनका बेटा मुसीबत में पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। सीजेपी को एक सप्ताह पहले ही बोस्टन विश्वविद्यालय के छात्र अभिजीत ने शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर इस संगठन के अब तक एक करोड़ 90 लाख से अधिक ‘फॉलोअर’ हैं। दीपके पहले ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) से जुड़े रहे थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।