
नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थानों पर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इधर, जंतर मंतर में प्रदर्शन के बीच कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इस वजह से यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके वहां पहुंचे। अभिजीत ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम और वंदे मातरम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।

