कांग्रेस ने धरती आबा बिरसा मुंडा की मनाई जयंती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती (Dharti Aba Birsa Munda Jayanti) प्रदेश कार्यालय में मनायी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान (Veer Yoddha and Jharkhand Ulgulan) के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे। उन्होंने झारखंड के लोगों, आदिवासियों की अस्मिता और पहचान के लिए एक सशक्त आंदोलन चलाया था।

लाल पासवान सहित अन्य नेता थे शामिल

वीर बिरसा ने आंदोलन के दौरान कम संसाधन में अंग्रेजी साम्राज्यवाद (English Imperialism) से लोहा लिया और औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उलगुलान का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान सहित अन्य नेता शामिल थे।

Share This Article