कांग्रेस ने गोड्डा, चतरा और धनबाद के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए किसे मिला टिकट…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Candidates in Loksabha Election : लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को झारखंड में अपने तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी (KN Tripathi) और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है। रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है।

इससे पहले कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग से उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इंडिया गठबंधन (India Alliance) के तहत कांग्रेस के खाते में कुल सात सीटें आई हैं। इनमें से अब तक छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।

खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग सीट से प्रत्याशी घोषित

जयप्रकाश भाई पटेल हाल ही में BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इन्हें कांग्रेस ने हजारीबाग लोकसभा सीट (Hazaribagh Lok Sabha seat) से मैदान में उतारा है। लोहरदगा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

लोहरदगा सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया गया है। खूंटी लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

JMM के चार प्रत्याशी पहले से घोषित

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पिछले दिनों दूसरी सूची जारी कर दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। राजमहल से जहां विजय हांसदा को टिकट दिया गया है, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है।

ज्ञइससे पहले भी JMM ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।

इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पहले से चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत कुल 14 लोकसभा सीटों पर JMM, Congress, RJD and CPI माले चुनाव लड़ रही हैं।

Share This Article