कांग्रेस ने राजा बरार को सौंपी पंजाब की कमान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए अमरेंदर सिंह बरार उर्फ राजा बरार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष तथा भारत भूषण आशु को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने श्री प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता और डॉ. राजकुमार छब्बेवाल को उप नेता बनाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए इन नए पदाधिकारियों के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें अपना कार्यभार ग्रहण कर पार्टी की मजबूती के लिए तत्काल अपना काम शुरू करने को कहा गया है।

पार्टी ने जिन राजा बरार को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है, वह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और जब उन्हें युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, तो खुद कांग्रेस जे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच से उनके काम की जमकर तारीफ की थी।

Share This Article