सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करेंगी पूजा भट्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करती नजर आयेंगी।

पूजा भट्ट ने वर्ष 2020 में फिल्म ‘सड़क 2’ से कमबैक किया था। पूजा भट्ट ने एक और फिल्म साइन की है। पूजा भट्ट सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में राधिका मदान की भी अहम भूमिका है।

पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधांशु सरिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

पूजा भट्ट का कहना है, ‘मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु सरिया ने मुझे इस बेहद महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है और उस तरीके से नहीं, जैसा कि दुनिया उनके बारे में सोचती है।

गौरतलब है कि राधिका मदान ने पिछले महीने मार्च में मुंबई में फिल्म ‘सना’ शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म में राधिका मदान और पूजा भट्ट के अलावा सोहम शाह और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी।

Share This Article