जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए लड़ने को कांग्रेस तैयार, कन्हैया कुमार ने…

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि झारखंड के लोगों की रगों में भगवान बिरसा का खून बहता है। इनके हक और अधिकार को कोई छीन नहीं सकता।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Leader Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि झारखंड के लोगों की रगों में भगवान बिरसा का खून बहता है। इनके हक और अधिकार को कोई छीन नहीं सकता।

हमारी Congress पार्टी सरना धर्म कोड (Sarna Dharma Code) का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।

कन्हैया कुमार सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के तहत धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कुमार ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि हम BJP की साजिशों को नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर किस तरीके की परिस्थिति पैदा की गई हैं आप सभी जानते हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में किस तरीके से BJP के उम्मीदवार को मेयर बनाया गया। उसी दिन झारखंड में भी साजिश रची जा रही थी, लेकिन BJP के दांत खट्टे करने का काम INDIA गठबंधन ने किया।

BJP लोकतंत्र के खिलाफ है

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि BJP की साजिश देश के खिलाफ है। लोकतंत्र के खिलाफ है। हमें समझने की जरूरत है कि किस तरीके से हमारा गला दबाया जा रहा है।

BJP के लोग सरकार खरीदने और बेचने का काम करते हैं। इसका जीता जागता प्रमाण बिहार है। यही कोशिश Jharkhand में की गई, लेकिन यह कोशिश सफल नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां होती है भारत जोड़ो यात्रा, वहां वहां होती है BJP को घबराहट। BJP की साजिश के तहत राज्य को परेशान किया जा रहा है।

मौके पर Congress के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जहां पर हम सभा कर रहे हैं यह एचईसी की ही जगह है। लेकिन कुछ लोग इसे बेचने की साजिश कर रहे हैं। Rahul Gandhi आपके साथ हैं अब यहां की समस्याओं को आप ही सुलझाएं।

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के संघर्ष में हम साथ हैं। यहां देख रही हूं HEC की समस्याओं को लेकर किस तरह हाथों में तख्तियां लेकर लोग खड़े हैं। HEC की स्थापना इसी कांग्रेस पार्टी ने किया, लेकिन इसे BJP सरकार प्राइवेट हाथों को देना चाहती है।

Share This Article