Homeझारखंडभगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, छऊ...

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य की थाप पर झूमे नेता

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को प्रदेश प्रोफ़ेशनल कांग्रेस अध्यक्ष और समाधि स्थल के जमीनदानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पहुंचे व माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बिरसा समाधि स्थल पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे।

प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने में हमलोग योगदान देंगे। जयसवाल ने बिरसा मुण्डा के कृत्यों पर रोशनी डालते हुए कहा भगवान बिरसा वीर थे, वो रणधीर थे ,वो जल जंगल जमीन के रक्षक थे,वो कैसे पीछे हट सकते थे वो तो यहां के आदिवासी योद्धा थे।

प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आलोक दूबे ने झारखंड प्रदेश सहित पूरे देशवासियों की खुशहाली की कामना की तथा कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने के लिए कृत्संकल्पित हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने छऊ नृत्य की थाप पर झूमे। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अमरजीत सिंह, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, राजीव चौरसिया, गौरव आनंद,आसिफ जियाउल, प्रेम कुमार, राहुल राय,अंशुमला,सौरव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे एवं भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण किया व श्रद्धासुमन अर्पित किया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...