कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर मंथन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर व्यापक मंथन किया गया। राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।