पलामू पुलिस का शौर्य नमन, वीर सपूतों के परिवारों को किया सम्मानित

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Salute to the bravery of Palamu Police : पलामू जिला पुलिस ने शहीद जवानों (Martyred Soldiers) के प्रति गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया।

सदर थाना परिसर में झारखंड जगुआर के शहीद आरक्षी संख्या 1591 ओम प्रकाश प्रसाद को सदर CDPO, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके पुत्र रोहित कुमार को शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में शहीद आरक्षी संख्या 1128 अशोक कुमार की पत्नी ममता देवी तथा शहीद आरक्षी मोहन कुमार नीरज की पत्नी संगीता देवी से अधिकारियों ने उनके आवास पर मुलाकात की।

सदर CDPO, शहर थाना प्रभारी और टीओपी–2 व टीओपी–3 प्रभारियों ने शॉल व भेंट देकर परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट की।

वहीं, शहीद आरक्षी संख्या 1217 कुन्दन कुमार सिंह के पिता से हुसैनाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें शॉल व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधिकारियों ने सभी शहीद परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि पलामू पुलिस शहीदों के सर्वोच्च बलिदान (Ultimate Sacrifice) को सदैव स्मरण रखेगी।

अधिकारियों ने कहा कि वीर सपूतों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का जज्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, और उनके परिवारों के साथ हर संभव सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।