हजारीबाग में नशा तस्करों पर शिकंजा, ब्राउन शुगर–गांजा के साथ 14 गिरफ्तार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crackdown on Drug Dmugglers in Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले में नशा तस्करी (Drug Trafficking) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कटकमदाग, लोहरसिंहना और इचाक थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। विभिन्न स्थानों से ब्राउन शुगर और गांजा की भारी मात्रा बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव में DP शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस बल को देखते ही कुछ आरोपी भागने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में नशीले पदार्थों (Narcotics) के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद क्रमिक छापेमारी कर और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामान

  1. कटकमदाग थाना क्षेत्र से लगभग 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹17,160 नकद, 7 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कॉर्पियो वाहन और नशीले पदार्थ तौलने की मशीनें।
  2. लोहरसिंहना थाना क्षेत्र से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 2 किलोग्राम गांजा और ₹47,000 नकद।
  3. इचाक थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), के निर्देशन में किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और Network से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।