
Ranchi Student Marathon : कांग्रेस की युवा इकाई ने परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और शिक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार की कथित विफलताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को यहां मैराथन का आयोजन किया।
यह मैराथन परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के जरिये छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जवाबदेही तय करने की मांग भी की जा रही है।

