दुमका में मनाया गया संविधान दिवस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को दुमका व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अध्यक्षता में न्यायधीशों ने संविधान की शपथ ली गई।

मौके पर डीएलएसए के सचिव विश्वनाथ भगत ने कहा कि संविधान देश के नागरिकों की हक और अधिकार सरंक्षण देने के साथ, देश की एकता एवं संप्रभुता संरक्षण का प्रतीक है।

संविधान अधिकार और कर्तव्य को संरक्षण देता है। संविधान है तब ही अधिकार एवं कर्तव्य है।

संविधान दिवस न्यायाधीश एवं न्यायकर्मी संविधान के संरक्षण का शपथ लिया।

इस अवसर पर डीजे वन तौफिकुल हसन, डीजे टू पवन कुमार, डीजे थ्री लक्ष्मण प्रसाद, एसीजेएम निशांत कुमार, सीजेएम एस एन ठाकुर, एसडीजेएम जितेन्द्र राम, जेएम वन विजय यादव सहित न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article