दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 11.9 करोड़ के पार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की 11.9 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि जबकि 26.3 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान कोरोना मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 119,023,857 और 2,638,887 है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा 29,343,530 मामलों और 532,400 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

वहीं, 11,363,380 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (11,308,846), रूस (4,321,588), ब्रिटेन (4,261,398), फ्रांस (4,075,735), स्पेन (3,183,704), इटली (3,175,807), तुर्की (2,850,930), जर्मनी (2,559,296), कोलंबिया (2,294,617), अर्जेंटीना (2,185,747), मेक्सिको (2,157,771), पोलैंड (1,868,297), ईरान (1,731,558), दक्षिण अफ्रीका (1,526,873), यूक्रेन (1,487,497), इंडोनेशिया (1,487,497), इंडोनेशिया (1,410,134), पेरू (1,394,571), चेक रिपब्लिक (1,376,998) और नीदरलैंड्स (1,160,380) हैं।

वर्तमान में कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील 275,105 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद तीसरे स्थान पर मेक्सिको (193,851) और चौथे पर भारत (158,306) है।

इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश ब्रिटेन (125,579), इटली (101,564), फ्रांस (90,207), रूस (89,701), जर्मनी (73,204), स्पेन (72,258), ईरान (61,069), कोलंबिया (60,950), अर्जेंटीना (53,578) और दक्षिण अफ्रीका (51,179) हैं।

Share This Article