धीरे-धीरे देश में फिर कदम बढ़ा रहा कोरोना, 24 घंटे में 58 नए मामले

देश में सक्रिय मामले 531 हैं। मंत्रालय के अनुसार, अब तक कोविड-19 (COVID-19) वैक्सीन की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारत में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID) के 58 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,49,97,975 हो गई है।

COVID-19 से एक और व्यक्ति की मौत

मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस (COVID)  से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में कुल मरने वालों की संख्या 5,32,029 हो गई।

दूसरी ओर, 63 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल संख्या 4,44,65,415 हो गई है। देश में सक्रिय मामले 531 हैं। मंत्रालय के अनुसार, अब तक कोविड-19 (COVID-19) वैक्सीन की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Share This Article