कांग्रेस के मजबूत होने से देश होगा मजबूत : शशि थरूर

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार (Congress Presidential Candidate) शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस के मजबूत होने से देश मजबूत होगा।

ऐसे में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कराया (Elected President) जा रहा है। थरूर ने शुक्रवार को एक Video जारी कर कांग्रेस मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो पार्टी में सबकी सुनी जाएगी।

थरूर ने कहा कि पार्टी के फैसले सिर्फ दिल्ली से नहीं लिए जाएंगे। वह सत्ता का विकेन्द्रीकरण (Decentralization) करेंगे और कांग्रेस के जिला, प्रांत और राज्य इकाई को मजबूत करेंगे। उन्हें निर्णय लेने की शक्ति देंगे।

पार्टी को मजबूत बनाएं

थरूर ने कहा कि PCC डेलिगेट्स और आम कार्यकर्ता की व्यापक भूमिका और भागीदारी तय करेंगे साथ ही पार्टी में व्यापक स्तर पर युवाओं को शामिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि बीते चुनाव में कांग्रेस को 19 फीसदी वोट ही मिल पाएं थे। ऐसे में वह चाहते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में (Lok Sabha Elections) नये मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ें और पार्टी को मजबूत बनाएं।

दोनों नेता कांग्रेस मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए अनुरोध

उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए देश के सभी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कराए जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के (Congress President Post) लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। दोनों नेता कांग्रेस मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए अनुरोध कर रहे हैं।

Share This Article