Homeझारखंडहेमंत सरकार के कारण देश की संप्रभुता खतरे में: अमर बाउरी

हेमंत सरकार के कारण देश की संप्रभुता खतरे में: अमर बाउरी

Published on

spot_img

Amar Kumar Bauri On Hemant Sarkar : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने कहा कि हेमंत सरकार के कारण देश की संप्रभुता खतरे में पड़ गयी है।

राज्य के युवाओं के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस सरकार को Fraud कह कर संबोधित किया है। भाजपा ने हमेशा कहा है कि यह सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आई है।

बाउरी शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। बाउरी ने कहा कि CGL की परीक्षा में बड़े-बड़े दावे किए गए।

बावजूद इसके सरकार ने नौकरी को बेचने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने परीक्षा के नाम पर पूरे राज्य में रात के दो बजे से नेट बंद किया ताकि इनके लोग रात में ही प्रश्न पत्र बांटने का काम कर सकें।

बाउरी ने कहा कि 22 सितंबर से 28 सितंबर में ही सरकार की हालात खराब हो गयी। 2019, 2022, 2024 की परीक्षा के कई सारे प्रश्न को दोहराया गया है।

JSSC के समक्ष सारे पुख्ता सबूत पेश किया

आज झारखंड की बदनामी पूरे देश मे हो रही है और पूरा देश झारखंड की काबलियत पर प्रश्न उठा रहे है जबकि हकीकत यह है कि कमी सरकार में है।

छात्रों को परीक्षा से पहले ही उत्तर छात्रों के हाथ मे आ गए थे। छात्र पर सरकार का दबाब ज्यादा है। इसलिए छात्र डरे हुए हैं। भाजपा ने इस गड़बड़ी को प्रमुखता से उठाया है। छात्रों ने JSSC के समक्ष सारे पुख्ता सबूत पेश किया है।

बाउरी ने कहा कि जिन छात्रों ने सच के साथ खड़ा होने का काम किया है उनको धमकी मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि किसी भी छात्र के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि क्या सरकार एक भी नौकरी बिना किसी गड़बड़ी के दे सकती है? इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री को सामने आना चाहिए और JSSC के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार और JPSC से मांगा जवाब – रिक्त पदों की भर्ती कब होगी?

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में राज्य के यूनिवर्सिटीज में खाली पड़े टीचर, क्लर्क और...

JSSC-CGL 2024 के तीन आरोपी जमानत पर रिहा, कोर्ट ने लगाई 20-20 हजार की शर्त

JSSC-CGL exam paper leak case: झारखंड हाईकोर्ट ने पेपर लीक के बड़े घोटाले में...

दीपक प्रकाश को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2020 का देशद्रोह केस क्वैश – अब सांसद पर कोई केस नहीं बाकी

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने BJP के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश...

बोकारो में दो जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

Jharkhand News: धनबाद के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बोकारो जिले के कसमार...

खबरें और भी हैं...