अमेरिका में COVID-19 से होने वाली मौतें 270,000 से अधिक हुई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका में कोविड -19 से होने वाली मौतों की संख्या 270,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में संक्रमण के कुल मामले 1.36 करोड़ तक पहुंच गए हैं, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 270,003 हो गया है।

आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क राज्य में 34,618 मौतें दर्ज की गई हैं, जो अमेरिकी राज्य-स्तर पर मृत्यु की सूची में शीर्ष पर है।

इसके बाद टेक्सास का स्थान है, जहां 21,946 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यू जर्सी के राज्यों में 17,000 से अधिक मौतों की पुष्टि की गई है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले राज्यों में इलिनोइस, मैसाचुसेट्स और पेंसिल्वेनिया भी शामिल हैं।

अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामलों और मौत दर्ज करने वाला देश है। यह महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

Share This Article