वृंदा करात ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vrinda Karat met Kalpana Soren: माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन से बुधवार को मुलाकात की।

करात ने मुलाकात कर उनके साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की। मौके पर कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा और झारखंड BJP के आगे नहीं झुकेगा। इस दौरान करात ने कई विषयों पर बातचीत की।

राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren को निशाना बनाए जाने के खिलाफ CPI(M) के जरिये एकजुटता व्यक्त की गयी।

इस दौरान सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान और समीर दास सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article