रांची में यहां देखते ही देखते घर में हो गया सिलेंडर ब्लास्ट, आग की चपेट में आकर 5 लोग जख्मी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के अपर हटिया (Upper Hatia) में एक घर में देखते ही देखते सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया। इससे निकलने वाली आग की चपेट में आकर 5 लोग गंभीर रूप से से जख्मी हैं। सभी घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

मिली जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम मोहल्ले में कुर्बान अली के घर में खाना बनाया जा रहा था, इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) की घटना घट गई। घर के अधिकांश सामान नष्ट हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग (Fire Department) की टीम मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।

रांची अपर हटिया में  देखते ही देखते घर में हो गया सिलेंडर ब्लास्ट, आग की चपेट में आकर 5 लोग जख्मी-Cylinder blast happened in the house in Ranchi Upper Hatia, 5 people injured in the grip of fire

घटना के बाद मच गई चीख-पुकार

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद घर की एस्बेस्टस शीट, ईंट (Asbestos Sheet, Brick) और दूसरे सामान हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

इसे सुनकर स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे, तब घटना की सच्चाई की जानकारी मिली। 5 घायलों (Injured) में दो की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article