रांची नगर निगम क्षेत्र के खराब हो चुके सड़कों को बनाया जाएगा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र में खराब हो चुके सड़क को अब बेहतर बनाया जाएगा। इस लेकर रांची नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है।

नगर विकास विभाग के आदेश के बाद निगम के इंजीनियरिंग शाखा द्वारा कुल 18 करोड़ 179690530 रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर से निगम के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के अलावा सड़क किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने का काम किया जाएगा।

लगभग 20 वार्डों के लिए कुल 20 कार्यों का टेंडर जारी किया गया है। इसमें पहले दस वार्डों में निर्माण के लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। जबकि अंतिम दस वार्डों में सड़क निर्माण के लिए निकाले गए टेंडर को 24 नवंबर तक डाला जाना है।

वहीं दूसरी ओर रांची नगर निगम के स्तर पर क्रियान्वित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सीवरेज ड्रेनेज जोन वन की समीक्षात्मक बैठक नगर आयुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में चयनित एजेंसी द्वारा कार्य में आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं विभिन्न कार्यालयों में लंबित एनओसी की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की गई।

Share This Article