Homeझारखंडझारखंड : छिन्नमस्तिका दरबार में नहीं जुटेंगे श्रद्धालु, दीपावली और काली पूजा...

झारखंड : छिन्नमस्तिका दरबार में नहीं जुटेंगे श्रद्धालु, दीपावली और काली पूजा को लेकर डीसी ने जारी किया निर्देश

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रामगढ़: जिले में दीपावली और काली पूजा काफी धूमधाम से होती है। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से इन दोनों पूजा की चमक फीकी पड़ सकती है।

बुधवार को डीसी संदीप सिंह ने दोनों त्यौहारों को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। इस गाइडलाइन का सबसे ज्यादा असर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में जुड़ने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ेगा।

अमावस्या की रात विशेष पूजा का अनुष्ठान मां छिन्नमस्तिका मंदिर में होता है। लेकिन सरकार के निर्देश के अनुसार यहां श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं लगेगी। इस पूजा में श्रद्धालुओं के निर्धारित संख्या ही दिखाई देगी। काली पूजा को लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना भी की जाती है।

दर्जनों जगहों पर पंडाल भी बनाए जाते हैं। इस बार कोविड-19 के नियमों के अनुसार मंदिरों में और निजी तौर पर पूजा करने वाले भक्तों से घर पर ही पूजा करने की अपील की गई है। समितियों को छोटे पूजा पंडाल का निर्माण करने की अनुमति दी गई है।

पंडालों में जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा गया है। मंडप को सभी तरफ से बैरिकेडिंग करना है। बैरिकेडिंग के अंदर अधिकतम 15 लोगों के प्रवेश का आदेश है। पूजा पंडाल और मंडप के आसपास के क्षेत्र में ना तो प्रकाश से संबंधित को सजावट की जाएगी और ना ही वहां लाउडस्पीकर बजाए जाएंगे।

कोई विसर्जन जुलूस नहीं होगा। मूर्तियों को जिला प्रशासन द्वारा अनुमोदित स्थान पर विसर्जित किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...