7 सितंबर को कुएं में मिली थी शख्स की डेड बॉडी, पत्नी व बेटी को पुलिस ने किया अरेस्ट

DPO आलोक ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी चिंता देवी ने शव मिलने के बाद बिना किसी पर शक संदेह जाहिर किए आवेदन देकर यूडी कांड संख्या 03/2023 दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि सुरेन्द्र साव ने पत्नी एवं बेटी के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भालोगाड़ी में गत 7 सितंबर को एक कुएं से मिले सुरेन्द्र साव उर्फ विदेश साव के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सुरेन्द्र साव की हत्या के आरोप में पत्नी चिंता देवी (42) और उसकी बेटी पूजा कुमारी (19) को गिरफ्तार किया है। लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

SDPO आलोक ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी चिंता देवी ने शव मिलने के बाद बिना किसी पर शक संदेह जाहिर किए आवेदन देकर यूडी कांड संख्या 03/2023 दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि सुरेन्द्र साव ने पत्नी एवं बेटी के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी।

इसके बाद पांच सितंबर की सुबह सुरेन्द्र की पत्नी चिंता एवं बेटी पूजा ने घर में रखी महुआ शराब की बोतल में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। साथ ही शव को घर में जलावन की लकड़ी में छुपाकर रख दिया। बाद में मौका देखकर अगले दिन 6 सितंबर की रात 11 बजे शव को कुएं में डाल दिया। दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है।

Share This Article