गिरिडीह में लापता महिला का मिला शव

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बुढ़ाचांच जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ कुंती देवी का शव देखा गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बुढ़ाचांच जंगल में शुक्रवार को एक महिला का शव (Womens Dead Body) मिला। मृतका की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुने निवासी राजेंद्र साव की 55 वर्षीय पत्नी कुंती देवी (Kunti Devi) के रूप में हुई है। वह बीते चार-पांच दिनों से लापता (Missing) थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बुढ़ाचांच जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ कुंती देवी का शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगोदर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article