रांची में मिला लापता स्पेशल ब्रांच के ASI का शव, पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया धोबी मोहल्ला स्थित एक कुएं से आज स्पेशल ब्रांच के एएसआई बोध नारायण मंडल का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार एएसआई मंडल 04 फरवरी से लापता थे।

इस पर उनके परिजनों ने 10 फरवरी को लापता होने की सूचना जगन्नाथपुर थाने को दी थी। एएसआई की तलाश में पुलिस जुटी थी।

इसी बीच शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया के धोबी मोहल्ला स्थित एक कुएं में एक शव होने की जानकारी पुलिस को मिली।

पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया तो वह रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में लापता एएसआइ का शव होने की पुष्टि हुई।

जिस कुएं में शव मि है, वह एएसआई मंडल के घर से कुछ ही दूरी पर है।

एसआई की पत्नी शव की पहचान की है। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसल कर कुएं में गिरने और डूबने से उनकी मौत हुई है।

एएसआई मंडल पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड थे। शव मिलने की सूचना पर सिटी एसपी सौरभ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए।

Share This Article