रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल, दीपक प्रकाश ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deepak Prakash: BJP के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश मे 400 सीट जीतने जा रही है।

हजारीबाग से BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

BJP नेता प्रदीप प्रसाद के आवास पर रविवार को प्रेसवार्ता में दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की नीति देश को तोड़ने की रही है, जबकि प्रधानमंत्री Narendra Modi देश को विकसित भारत बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में मनीष जायसवाल को जिताने की अपील की। मौके पर BJP जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदीप प्रसाद, अनिल मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, हरीश श्रीवास्तव कई पार्टी कार्यकर्ता थे।

Share This Article