झारखंड

गिरिडीह प्रखंड में महिलाओं से मिलीं कल्पना सोरेन, जानी समस्याएं, मांगा समर्थन…

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने जमकर मेहनत की।

Kalpana Soren Met Women in Giridih Block: रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने जमकर मेहनत की। वह गिरिडीह प्रखंड में महिलाओं से मिलीं।

महिलाओं ने पेंशन से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया गया। Kalpana Soren ने आश्वासन दिया कि जो समस्याएं हैं, उसका शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी के बेटे और भाई हेमंत द्वारा सर्वजन पेंशन योजना (Sarvajan Pension Yojana) शुरू की गई। इससे राज्य के 36 लाख बुजुर्ग, विधवा, एकल और परित्यक्त महिला और दिव्यांगजनों को हक-अधिकार से जोड़ा गया।

सोचिए, BJP ने 20 साल राज्य में शासन कर जानबूझकर लाखों लोगों को अपने अधिकार से वंचित रखा था।

BJP नहीं चाहती झारखंड बढ़े

कल्पना ने कहा, BJP नहीं चाहती कि झारखंड आगे बढ़े और झारखंडवासियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त कल्पना सोरेन अपने विधानसभा के कई क्षेत्रों एवं पंचायतों को दौरा किया और बात करके समस्याओं के बारे में जाना।

उन्होंने इस दौरान हेमंत सोरेन द्वारा 4 साल में और अब मुख्यमंत्री Champai Soren के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

कहा कि इस लोकसभा चुनाव में BJP का सफाया कर देना है, क्योंकि ये लोग नहीं चाहते हैं कि आदिवासी-मूलवासी तरक्की करें, उन्हें उनका हक मिले।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker