नयी दिल्ली: दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और दिवाली के त्योहार के दौरान शाम को पटाखे फोड़े जाने के बाद इसके और बिगड़ने का अनुमान है।

शहर में धुंध की मोटी परत छाने और दृश्यता कम होने के बीच रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।



