Latest NewsUncategorizedRTI के दुरुपयोग से सरकारी अधिकारियों में पैदा हो रहा भय, दिल्ली...

RTI के दुरुपयोग से सरकारी अधिकारियों में पैदा हो रहा भय, दिल्ली हाई कोर्ट ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Delhi High Court : दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने चेतावनी देते हुए कहा है ‎कि RTI का दुरुपयोग नहीं होना चा‎हिए। हाईकोर्ट ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सरकारी अधिकारियों (Government officials) में भय पैदा हो रहा है।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि एक्ट का उद्देश्य सूचना तक सुरक्षित पहुंच प्रदान करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना है1 लेकिन इसका दुरुपयोग इसे कमजोर कर देता है।

बता दें ‎कि अदालत की यह टिप्पणी शिशिर चंद की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें टाटा मेमोरियल अस्पताल में डॉ. अतुल छाबड़ा की कथित लापरवाही से संबंधित केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के एक आदेश को चुनौती दी गई थी।

बार-बार जानकारी मांगने पर लागत लगाने का कोई प्रावधान नहीं

CIC ने मामले को फिर से खोलने के चंद के बार-बार के प्रयासों को RTI Process  का दुरुपयोग माना है। इस मामले में जस्टिस प्रसाद ने कहा कि याचिकाकर्ता न्यायिक आदेशों द्वारा पहले ही तय की गई जानकारी निकालने का प्रयास कर रहा था।

चंद के बार-बार दुरुपयोग को स्वीकार करने के बावजूद अदालत ने माना कि RTI Act  के तहत जानकारी मांगने का एक नागरिक का अधिकार समाप्त नहीं किया जा सकता, और बार-बार जानकारी मांगने पर लागत लगाने का कोई प्रावधान नहीं है।

उच्च अदालत ने CIC के आदेश के उस हिस्से को रद्द करते हुए रिट याचिका (Writ Petition) को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया, जिसने चंद को उसी विषय पर आगे मामले दायर करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उच्च अदालत ने इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग और अधिनियम के मकसद को कमजोर करने से बचने की सलाह भी दी है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...