दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा- हिंसा का मार्ग न अपनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम को बताया कि किसानों के उग्र प्रदर्शन से सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

‘ मैं प्रदर्शनकारी किसानों से हिंसा में लिप्त नहीं होने, शांति बनाए रखने और तय किये हुए रूट से लौटने की अपील करता हूं’।

उन्होंने आगे कहा कि कई दौर की बैठकों के बाद ट्रैक्टर रैली के लिए समय और तय रूट को अंतिम रूप दिया गया लेकिन किसानों ने ट्रैक्टरों को उक्त रूट से हटा दिया और तय समय से पहले, बर्बरता की ओर बढ़ गए जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि किसान नेताओं के साथ बातचीत में रूट निर्धारित किए गए थे, लेकिन आज सुबह 9:30 बजे एक गुट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और गाजीपुर बॉर्डर के पास पहली झड़प पुलिस के साथ हुई।

पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि काफी उग्र तरीके से ट्रैक्टरों से पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई।

बड़े स्तर पर तोड़फोड़ और नुकसान किया गया। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article