रांची में HEC मजदूर संघ का पांचवें दिन भी एचईसी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) मजदूर संघ का पांचवें दिन गुरुवार को भी एचईसी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। संघ ने एचईसी मुख्यालय पर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया।

संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा ने कहा कि पहली बार एचईसी प्रबंधन मजदूरों का छह महीने से पेमेंट नहीं दिया। बहुत सारी मूलभूत सुविधाओं से यहां के मजदूरों को दूर रखा गया।

जिस कारण मजदूर अपने हक और अधिकार के लिए रोड पर उतरकर आंदोलन कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन कुछ लोगों से मिलकर मजदूरों को छलने का काम कर रही है। यह मजदूरों को समझने की जरूरत है।

मजदूर भाई अपनी चट्टानी एकता को बनाए रखें। जीत हम सभी मजदूरों का होगी। संघ के सचिव विकास कुमार तिवारी ने कहा कि प्रबंधन हम मजदूरों को मजबूर ना समझे।

जब तक प्रबंधन हमारी मांगे को नहीं सुनती है उस पर विचार नहीं करती है, तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे।

मजदूर साथी दलालों से सावधान रहें और अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ते रहे। जब तक प्रबंधन के कानों में मजदूरों की आवाज नही पहुंचती है।

Share This Article