देवघर में 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो गयी है।

देवघर के सिविल सर्जन सीके शाही ने बताया कि बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान 03 जनवरी, 2022 से शुरू होगा। वेक्सिनेशन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

व्यस्कों को वैक्सीन के लिए जहां आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होता है वहीं बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान पहचान पत्र के तौर पर उनकी स्कूल आईडी स्वीकार की जाएगी।

बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए कोविन ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

इसके अलावा टीका केंद्रों पर भी स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। रजिस्ट्रेशन की सेवा 03 जनवरी, 2022 से पहले शुरू होगी।

Share This Article