CM हेमंत सोरेन से मिले IAS अभिषेक सिंह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच (उत्तर प्रदेश कैडर) के अधिकारी अभिषेक सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे अभिनय की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। बॉलीवुड में जल्द ही बतौर अभिनेता उनकी फिल्म आएगी।

उन्होंने बताया कि झारखंड में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत लोकेशंस हैं, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है ।

इसके लिए वे अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फिल्मों की शूटिंग और यहां के कलाकारों को प्लेटफार्म देने वाले फिल्म मेकर्स को सरकार पूरा सहयोग करेगी। इस अवसर पर रांची के उपायुक्त छवि रंजन भी मौजूद थे।

Share This Article