Latest Newsझारखंडरांची हिंसा मामले में DGP, ADG ऑपरेशन, DC और SSP राजभवन तलब

रांची हिंसा मामले में DGP, ADG ऑपरेशन, DC और SSP राजभवन तलब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 रांची: रांची में दस जून को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव मामले को लेकर राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने गंभीरता से लिया है।

राज्यपाल ने सोमवार को DGP नीरज सिन्हा, ADG ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर, उपायुक्त छवि रंजन और SSP सुरेंद्र कुमार झा को राजभवन (Raj Bhavan) तलब किया है।

सोमवार दोपहर तीनों अधिकारी राजभवन पहुंचे थे। तीनों से राज्यपाल ने मामले की पूरी जानकारी ली ।

साथ ही अबतक इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का आदेश अधिकारियों को दिया।

हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित करने को कहा गया

इससे पूर्व राज्यपाल ने इससे पहले भी डीजीपी को फोन कर घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

इतना ही नहीं, राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को भी फोन कर घटना की जानकारी ली थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रांची में हुई हिंसक घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। मंत्रालय ने पूरे मामले पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

रांची हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित करने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सारी स्थिति पर राजभवन से रिपोर्ट तलब की है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के बयान से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन किया।

इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान उपद्रवियों ने भी गोलीबारी की। इस गोलीबारी (Firing) में दो लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...