झारखंड : पत्नी को मायके भेज दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे पति की खुली पोल, जमकर हंगामा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DHANBAD/धनबाद: पत्नी को मायके भेजकर दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे एक पति की पोल उस समय खुल गई, जब सूचना पाकर पत्नी खुद उसके घर आ धमकी।

यहां दूसरी महिला के साथ अपने पति को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और जमकर हंगामा कर दिया। घटना धनबाद के दामादेरपुर की है।

जहां डायल 100 पर फोन करने पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पति व महिला को सदर थाना ले जाया गया। यहां से दोनों को महिला थाना भेज दिया गया।

प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी अचानक पति आ गया फिर जो हुआ – dailyindia

वहीं, पत्नी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह कर लौट गई। इसके बाद पुलिस ने पति और महिला को पीआर बांड पर छोड़ दिया।

क्या है मामला

बरही से धनबाद के दामादेरपुर पहुंची पत्नी अंजू ने कहा कि वर्ष 16 में उसकी शादी बनियाहीर के सुरेंद्र से हुई थी।

इस बीच दहेज की मांग को लेकर उसे मायके भेज दिया। 10 फरवरी से वह घर से लापता था।

Wife caught husband with a girlfriend in panipat

जानकारी मिली की उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

परिवार के साथ वह दामोदरपुर पहुंची तो पति को दूसरी महिला के घर में पाया। हंगामा होने के बाद पुलिस भी पहुंच गई।

वहीं, जिस महिला के साथ सुरेंद्र रह रहा था, उसने बताया कि सुरेंद्र ने पहले से शादीशुदा होने के बारे में नहीं बताया था।

Share This Article