धनबाद में ट्रेनिंग स्कूल के समीप झाड़ियों में मिला श’व, इलाके में मची सनसनी

धनबाद के गोंदूडीह क्षेत्र में ट्रेनिंग स्कूल के पास झाड़ियों से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह श’व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रेनिंग स्कूल और स्कूल के समीप लाल बंगला के आगे झाड़ियों में एक व्यक्ति का श’व मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि मृ’तक की पहचान न्यू कॉलोनी, वासेपुर के गुलजार बाग के समीप रहने वाले शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर गोंदूडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

फिलहाल श’व झाड़ियों में किन परिस्थितियों में पहुंचा और मौत की वजह क्या है, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।