खंडहर दुकान में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Dead Body : धनबाद (Dhanbad ) जिले के मैथन में चिरकुंडा नीचे बाजार स्थित एक खंडहर दुकान (Ruins Shop) से बुधवार को एक महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

मृतिका की पहचान चिरकुंडा बाबुडंगाल निवासी यमुना देवी के रूप में हुई है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, आसपास के दुकानदार सुबह 8 बजे जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो काफी दुर्गंध आ रही थीं। जब दुर्गंध वाली जगह पर जाकर देखा तो खंडहर में तब्दील हो चुके एक दुकान में महिला का शव पड़ा हुआ पाया।

जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मानसिक रूप से बीमार थी महिला

वही मृतका यमुना देवी के भाई-भाभी के अनुसार, यमुना देवी मानसिक रोग से पीड़ित थी और वह तीन दिनों से लापता थी। हमने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यमुना की शादी पश्चिम बंगाल के आसनसोल (Asansol) में हुई थी।

उसका 10 साल का एक बेटा और 4 साल की एक बेटी है। 4 साल पहले उसके पति उसे छोड़ दिया था। तब से वह अपने बच्चों के साथ उनके साथ रहती थी। पति के छोड़ने के बाद से वह मानसिक (Mental) रूप से बीमार हो गयी थी।

Share This Article