झारखंड

धनबाद IIT ISM के 1049 स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर, जानिए कितने ने किया सर्विस को एक्सेप्ट

धनबाद : किसी भी शैक्षणिक संस्था (Educational Institution) के लिए उससे पास होने वाले स्टूडेंट्स को जॉब मिलना गर्व की बात है। पूरे देश में IIT ISM धनबाद का नाम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

अपडेट जानकारी के मुताबिक इस संस्थान के फाइनल वर्ष (Final Year) 2023 बैच के 1049 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर मिला।

इनमें 1013 ने ऑफर एक्सेप्ट किया है। वर्ष 2022 में 1188 ऑफर में 1075 छात्र-छात्राओं ने ऑफर स्वीकार किया था।

इस साल 234 स्टूडेंट्स को मिला पीपीओ

यह महत्वपूर्ण बात है कि वर्ष 2022 में 150 की तुलना में वर्ष 2023 में 234 छात्रों को PPO मिला। सर्वाधिक पे पैकेज भी 49.13 लाख सालाना से से बढ़कर 56 लाख रुपए मिला।

संस्थान की ओर से मार्च 2023 का स्पेशल एडिशन प्लेसमेंट (Special Edition Placement) जारी किया गया है।

इसमें यह जानकारी दी गई है। 777 छात्रों को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी मिली। PSU में मात्र 34, भारत सरकार में 4 और PPO 234 को मिला।

धनबाद IIT ISM के 1049 स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर, जानिए कितने ने किया सर्विस को एक्सेप्ट Dhanbad IIT ISM 1049 students got job offer, know how many accepted the service

संस्थान में आईं 240 कंपनियां

जारी आंकड़े के अनुसार, अब तक 240 कंपनियां कैंपस में आ चुकी हैं। छात्रों को 17.69 लाख रुपए औसत पे पैकेज मिला है।

संस्थान के कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर (Career Development Center) की चेयरपर्सन प्रो. देवजानी मित्रा बताती हैं कि वर्ष 2022-23 का कैंपस प्लेसमेंट सीजन (Campus Placement Season) एक दिसंबर 2022 को शुरू हुआ।

कैंपस प्लेसमेंट में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 55 कंपनियां नहीं आईं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन वापस ले लिया। उसके बाद भी हमलोगों ने Campus Placement में 1 हजार का आंकड़ा पार किया।

छात्रों के पास कोर व सॉफ्टवेयर दोनों तरह की कंपनियों का अच्छा ऑफर था। निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने कहा कि फेज वन के प्लेसमेंट को सफलतापूर्वक पूरा होते देखकर बहुत खुशी हुई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker